फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नितिन के कहने पर खल व्यापारी से की थी लूट

नितिन के कहने पर खल व्यापारी से की थी लूट

Thu, 22 Feb 2018 01:49 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
नितिन के कहने पर खल व्यापारी से की थी लूट
दोघट (बागपत)। टीकरी कस्बे में खल व्यापारी नवीन वर्मा से 1.15 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने आरोपी गौरव को 10 घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा और लूटे ढाई हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि जेल में बंद नितिन राठी के कहने पर ही उसने व्यापारी से लूट की।
विज्ञापन

टीकरी कस्बे में खल व्यापारी नवीन पुत्र शिवचरण 18 जनवरी को अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी चार बदमाश हाथों में हथियार लेकर आए और उन्होंने उसके बेटे को गन प्वाइंट पर ले लिया। एक बदमाश ने बागपत जेल में बंद नितिन राठी से फोन पर व्यापारी की बात कराई। इसके बाद बदमाशों ने उससे 1.15 लाख रुपये लुटे और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए । इस मामले में व्यापारी ने जेल में बंद नितिन को नामजद कर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस जांच में गौरव पुत्र राजेश निवासी टीकरी का नाम प्रकाश में आया । बाद में आरोपी गौरव 29 जनवरी को बागपत न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया । इस मामले में पुलिस ने उसका न्यायालय से 10 घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और लूटी रकम में से ढाई हजार रुपये बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष दोघट चितवन कुमार ने बदमाश से पूछताछ कर बताया कि गौरव ने बागपत जेल में बंद नितिन राठी के कहने पर व्यापारी से 35 हजार रुपये लुटे थे। इनमें 12 हजार रुपये उन्होंने खर्च कर दिए और बचे रुपये नितिन राठी के परिचित को दिए । पुलिस ने रिमांड के बाद उसे वापस जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed