{"_id":"5a7ca55e4f1c1b514a8b8349","slug":"111518118238-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में बंधक बनाकर युवक को यातनाएं दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में बंधक बनाकर युवक को यातनाएं दी
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
तीन-चार युवकों ने गांधी रोड पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर एक युवक को कमरे में बंद कर यातनाएं दी। उन्होंने ढाई हजार रुपये की नगदी छीन ली और कहा यदि किसी को वारदात के बारे में बताया तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने कोतवाली में तीन-चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
घायल सोनू पुत्र जगदीश प्रसाद सूर्य नगर बड़ौत का रहने वाला है। वह परचून के सामान का सेल्समैन है। बृहस्पतिवार को जब वह गांधी रोड पर एक दुकान के पास से गुजर रहा था तो तीन-चार युवकों ने उसे मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाकर पकड़ लिया और उसे एक कमरे में ले गए और बंधक बना लिया और मारपीट कर घोर यातनाएं दी। एक घंटे बाद उससे उन्होंने ढाई हजार रुपये की नगदी छीनी और कहा यदि किसी को घटना के बारे में बताया तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने युवक की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।