{"_id":"5a6a35424f1c1b7d268b699f","slug":"111516909890-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई अलर्ट, दिल्ली में वाहनों की नो एंट्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाई अलर्ट, दिल्ली में वाहनों की नो एंट्री
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी जय प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहनों की चेकिंग की। रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबों पर चेकिंग की गई। दिल्ली में भारी वाहनों की नो एंट्री के कारण जिले की सीमाओं पर भी वाहनों की कतार लग गई। खेकड़ा क्षेत्र में डूंडाहैड़ा चेक पोस्ट पर जाम की स्थिति बन गई। देहात क्षेत्र में भी चेकिंग की जा रही है। हाईवे पर भारी वाहनों की लाइन लगने से हल्के वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को जिले मेें चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी जय प्रकाश ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बागपत-मेरठ मार्ग, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग के अलावा जिले के अन्य मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपी ने कहा कि माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बृहस्पतिवार को कचहरी, कलक्ट्रेट, तहसील और अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। बागपत रोड, बड़ौत और खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग अभियान चला। दिल्ली में भारी वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस कारण बागपत से दिल्ली जाने वाले वाहनों को सीमा पर ही पुलिस ने रोक लिया, इस कारण खेकड़ा क्षेत्र में डूंडाहैड़ा चेक पोस्ट पर जाम की स्थिति बन गई। इससे हल्के वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। हरियाणा से आने वाले अधिकतर वाहनों को निवाड़ा में रोक लिया गया है। शामली और बड़ौत से आ रहे वाहनों को राष्ट्रवंदना चौक से मेरठ रोड पर डायवर्ट किया। 26 जनवरी को 12 बजे के बाद ही बड़े वाहनों की दिल्ली में एंट्री होगी। हाईवे पर वाहनों की लाइन खड़ी होने से आसपास के ढाबा में भीड़ बढ़ गई है।