फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हेवा में बंदरों के हमले महिला घायल

हेवा में बंदरों के हमले महिला घायल

Fri, 24 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
हेवा में बंदरों के हमले महिला घायल
छपरौली (बागपत)। हेवा गांव में खाना बना रही महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी तरफ ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

महिला बिमलेश पत्नी वीरेंद्र, मकान में खाना बना रही थी। तभी बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस की लोग इकट्ठे हो गए। उन लोगों ने बिमलेश को बड़ी मुश्किल से बंदरों से छुड़वाया। उस समय तक महिला बंदरों के हमले से गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। उसका वहां पर इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने कहा गांव में बंदर उत्पात मचाते हैं। इससे पहले लोकेंद्र, विनोद समेत कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। बंदरों को पकड़वाने की प्रशासन से कई बार गुहार लगा गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द बंदर नहीं पकड़े गए तो इसके लिए आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर रविंद्र कुमार, सतेंद्र, सचिन, काला, सुभाष, विकास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed