{"_id":"59ac5fc34f1c1b46738b4f63","slug":"111504468931-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाजिदपुर गांव में नगदी समेत लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाजिदपुर गांव में नगदी समेत लाखों की लूट
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाजिदपुर गांव में नगदी समेत लाखों की लूट
बड़ौत (बागपत)।
वाजिदपुर गांव में शनिवार की रात घर पर सोए एक युवक को चार-पांच बदमाशों ने पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश वहां से नगदी सहित लाखों के जेवरात लूट ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर घटनाक्रम की जानकारी ली।
गांव निवासी बबलू पुत्र ओमपाल शनिवार की रात अपने मकान की ऊपरी मंजिल पर सोया था। उसकी पत्नी बाला अपने मायके गई थी। रात्रि में दीवार फांदकर चार-पांच बदमाश आए और उस पर डंडो एवं सरियों से हमला बोल दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में बदमाश कमरे में रखी सैफ और संदूक के तालें तोड़कर 30 हजार की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों का सामान लूट ले गये। बदमाशों ने लूटपाट करने से पहले नीचे सोये परिजनों के कमरों की कुंडी बाहर से बंद की दी थी। बबलू के कराहने की आवाज सुनकर पड़ोस में रह रहे लोग उसके पास पहुंचे और गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में ले गए, जहां से उसको मेरठ रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने 100 डायल पुलिस को फोन किया लेकिन फोन रीसिव नहीं हो पाया। सूचना पर रविवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस संबंध में घायल के भाई संजय ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।