{"_id":"5b68a0304f1c1bde6d8b6a2b","slug":"101533583408-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामनौली और सरूरपुर कलां के कांवड़ियों मेें मारपीट, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बामनौली और सरूरपुर कलां के कांवड़ियों मेें मारपीट, कई घायल
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पुरामहादेव के लिए आ रहे बामनौली और सरूरपुर कलां के कांवड़ियों मेें किसी बात को लेकर मुजफ्फरनगर के पास मारपीट हुई। इसमेें बामनौली के कई कांवड़ियां घायल हुए हैं। बामनौली के शिवभक्तों ने उन्हें गांव में पहुंचने पर भी सबक सिखाने की चेतावनी दी। इसके चलते शिवभक्तों ने सरूरपुर कलां मेें फोन कर इसकी जानकारी दी तो यहां के लोग सोमवार को एसडीएम बड़ौत और सीओ से मिले और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
सरूरपुर कलां के काफी शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर रविवार देर शाम जैसे ही मुजफ्फरनगर पहुंचे तो वहां पर बामनौली गांव के कुछ कावंड़ियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में उनमें मारपीट हो गई। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत किया। सरूरपुर के शिवभक्त रजत नैन, जगपाल महाराज के अलावा बामनौली के कई शिवभक्त घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर सोमवार को काफी संख्या में सरूरपुर कलां के ग्रामीण तहसील पहुंचे और एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी और बाद में सीओ रमानंद कुशवाहा से मिले। और पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। इस पर एसडीएम ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। सुरक्षा की गुहार लगाने वालों में डा. राकेश, अनिल प्रधान, आनन्द, रामपाल सिंह, राहुल कुमार, राममेहर नैन, राजवीर सिंह, सुरेश कुमार, नीटू मैनेजर आदि शामिल रहे।