फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आपतिजनक वीडियो वायरल, भगवा सेना ने कहा लव जेहाद

आपतिजनक वीडियो वायरल, भगवा सेना ने कहा लव जेहाद

Fri, 06 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
आपतिजनक वीडियो वायरल, भगवा सेना ने कहा लव जेहाद
बागपत। सोशल मीडिया पर युवती की आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रही है। कोतवाली शहर क्षेत्र के युवक ने दूसरे समुदाय की युवती को प्रेम जाल में फंसा कर अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। भगवा सेना का कहना है कि यह लव जेहाद का मामला है।
विज्ञापन

व्हाट्स एप पर पिछले कई दिन से युवती की आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे है। वीडियो कोतवाली शहर क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में युवक ने स्वयं बनाई है। कोतवाली क्षेत्र ही नहीं आसपास के गांवों में युवकों के मोबाइल फोन में वीडियो देखी जा रही है। युवक एक विशेष संप्रदाय का बताया गया है जबकि युवती दूसरे समुदाय की है। वीडियो वायरल होने के बाद युवती ने अपने घर से निकलना बंद कर दिया है। बदनामी के डर से परिजन खामोश हैं। मामला दो समुदाय ये जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला की जानकारी नहीं है। कोतवाली में भी अभी तक कोई तहरीर लेकर नहीं आया है। मामले की जांच कराकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भगवा सेना के जिलाध्यक्ष सुनील चौहान ने कहा कि यह मामला सीधे लवजेहाद से जुड़ा हुआ है। इसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed