{"_id":"5b3a7e324f1c1b72578b4606","slug":"101530560050-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की घटनाओं में महिला सहित चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की घटनाओं में महिला सहित चार घायल
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मारपीट की घटनाओं में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी निक्की ने एसपी को बताया कि रविवार को वह घर पर बैठा था। इसी दौरान पांच-छह युवक घर में घुस गए और उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बचाव में आए पत्नी सरिता व भाई अर्जुन के साथ भी मारपीट की। पत्नी से अभद्र व्यवहार किया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। उन्होंने टटीरी पुलिस चौकी पर तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को भी उन्होंने मारपीट की कोशिश की। इससे परिवार भयभीत है।
उधर, मीतली गांव में रविवार रात दुकानदार सोनू से गांव के ही एक व्यक्ति ने नमकीन खरीदी। दुकानदार ने नमकीन के रुपये मांगे तो उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि दुकान में भी तोड़फोड़ की गई। उसने कोतवाली में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसने भी एसपी से कार्रवाई की मांग की है।