फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गलत नंबर लिए घूम रही पुलिस ने किया उत्पीडन

गलत नंबर लिए घूम रही पुलिस ने किया उत्पीडन

Thu, 01 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
गलत नंबर लिए घूम रही पुलिस ने किया उत्पीडन
खेकड़ा (बागपत)। पुलिस की एक चूक से जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष और सर्राफा कारोबारी के परिवार को प्रताड़ित किया गया। बड़ौत से लापता युवती के नंबर के स्थान पर जैन परिवार का नंबर लिख दिया गया। लोकेशन ट्रेस हुई तो यह बड़ौत और खेकड़ा में मिला। पुलिस ने इसी शक में परिवार से मंगलवार को देर रात तक पूछताछ की और धमकी भी दी। राज खुलने पर पुलिस ने परिवार के सदस्यों को जाने दिया। पीड़ित के उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की जानकारी मिलते ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

खेकड़ा के श्रेयांश जैन समाज के संगठन के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह सर्राफा का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि बड़ौत पुलिस उनके घर पहुंची और बड़ौत से लापता विशेष समुदाय की युवती के विषय में पूछताछ करने लगी। उनके परिवार ने जानकारी होने से इंकार कर दिया, लेकिन पुलिस ने उन्हें, उनके बेटों, भाई और भतीजों को बड़ौत ले गई। यहां पर बेटे की ससुराल में रखकर उनसे पूछताछ की। पुलिस का कहना था कि उनकी पुत्रवधू कोमल जैन के साथ पढ़नेे वाली लड़की गायब है और उसकी लोकेशन खेकड़ा और बड़ौत में उनके घरों में मिली है। देर रात तक छानबीन के बाद स्पष्ट हुआ कि पुलिस जिस नंबर की लोकेशन लेकर घूम रही थी, वह कोमल जैन के परिवार का ही था। पुलिस ने लापता लड़की के बजाए मुकदमे में उस नंबर को अंकित कर लिया । यही नहीं करीब दस दिन में पुलिस ने एक बार भी उस नंबर पर कॉल करने की जहमत नहीं उठाई। कोमल का भाई खेकड़ा से बड़ौत गया, इस कारण उसकी लोकेशन दोनों जगह मिल रही थी। पुलिस की चूक सामने आते ही पुलिसकर्मी घर से रवाना हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें प्रताड़ित किया गया है। पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन

पीड़ित श्रेयांश जैन ने कहा बड़ौत पुलिस कर्मियों के कारनामे की मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, डीजीपी ओपी सिंह सहित सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को लिखित में शिकायत कर दी है। उन्होंने कहा बड़ौत पुलिस मानवाधिकार आयोग से भी शिकायत की जाएगी। दूसरी तरफ एसपी जयप्रकाश ने कहा व्यापारी की शिकायत की जांच कराई जाएगी कि आखिर किसकी गलती है, इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed