फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केबिल संचालक के मकान से लाखों की चोरी

केबिल संचालक के मकान से लाखों की चोरी

Mon, 15 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
केबिल संचालक के मकान से लाखों की चोरी
बागपत। काठा गांव में केबिल संचालक के मकान में चोरों ने घुसकर 2.65 लाख रुपये की नगदी समेत साढ़े तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

काठा गांव निवासी विकास ने बताया कि वह टीवी केबल संचालक है। 12 जनवरी की रात में परिवार के लोग घर पर सो रहे थे। देर रात चोरों ने मकान में घुसकर एक कमरे का ताला तोड़कर 2.65 लाख रुपये की नगदी समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। अगले दिन सुबह को उठे तो कमरे में सामान बिखरा हुआ मिला और नगदी, आभूषण और अन्य सामान गायब मिला। आसपास सामान को तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने कोतवाली पर रविवार को पहुंचकर शिकायत की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed