फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लुटेरे पकड़े गए तो खुल गई राज बन गई वारदातें

लुटेरे पकड़े गए तो खुल गई राज बन गई वारदातें

Wed, 27 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
लुटेरे  पकड़े गए तो खुल गई राज बन गई वारदातें
बागपत। दोघट पुलिस ने मांगरौली तिराहे पर मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर बिजरौल के लुटेरे गैंग का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने दर्जनों लूट और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों की निशाने पर दो तमंचों और लूटी गई तीन बाइक और अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसपी जय प्रकाश ने बताया दोघट पुलिस मांगरौली तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, तभी आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चल कि एक आरोपी मोहित पुत्र बिल्लू निवासी बिजरौल और दूसरा निशांत पुत्र प्रह्लाद सिंह निवासी सुल्तानपुर हटाना है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट और चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। उनके चार साथी शिवांक पुत्र सूरज, अमन पुत्र मुन्ना, अंकित उर्फ मोटा पुत्र अजयवीर और चिराग पुत्र नरेंद्र निवासी बिजरौल फरार चल रहे हैं। आरोपियों ने दर्जनों वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, गोली के दो खोखे के अलावा लूटी की तीन बाइक, बैग, कपड़े और अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपी राहगीरों से भी लूटपाट करते थे। एसपी कहना है कि गिरोह के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इन वारदातों को किया स्वीकार
बागपत। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने 10 अक्तूबर को माखर पुलिया पर बाइक, एक हजार और मोबाइल लूट की घटना का इकबाल किया। इसी तरह 16 नवंबर को बामनौली के बाग के पास बाइक लूट। 30 नवंबर को सिंघावली अहीर क्षेत्र के लुहारा गांव में 68 हजार रुपये लूट। रंछाड़ के पास बाइक लूट। हसनपुर जिवानी के पास 12 दिसंबर को बाइक लूट। दाहा-निरपुड़ा मार्ग पर एक युवक से 16 दिसंबर को मोटर साइकिल लूट। इसके अलावा पोईस गांव के गेट के पास साढ़े सात बजे बाइक चोरी की वारदात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजरौल के गन्ने के खेत में रुकते हैं आरोपी
बागपत। पुलिस के मुताबिक लुटेरों का गैंग लीडर शिवांक है। वारदात को अंजाम देने के बाद गिरोह के सदस्य बिजरौल में गन्ने के खेत में रुकते हैं। वहीं रात को सो जाते हैें। पकड़े गए आरोपी मोहित ने अपने परिजनों को बता रखा था कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमते हैं।


12वीं में पढ़ता है आरोपी निशांत
बागपत। आरोपी निशांत ने बताया कि वह 12वीं में बड़ौत के एक पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। वह एक बार चोरी के केस में जेल जा चुका है। उसका साथी अमन हत्या के केस में जेल गया । कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed