फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा विधायक धामा के प्रतिनिधि को हत्या की धमकी

भाजपा विधायक धामा के प्रतिनिधि को हत्या की धमकी

Thu, 21 Sep 2017 01:44 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक धामा के प्रतिनिधि को हत्या की धमकी
बागपत। भाजपा विधायक योगेश धामा के प्रतिनिधि और करीबी राजीव दांगी को फोन पर हत्या करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया और एक सप्ताह में वारदात को अंजाम देने की बात कही। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा नेता और बागपत के विधायक योगेश धामा के प्रतिनिधि राजीव कुमार दांगी ने बताया उनके मोबाइल पर 17 सितंबर की शाम करीब चार बजे अज्ञात नंबर के फोन आया। कॉल करने वाले ने उनसे राजनीति के संबंध में बातें करते हुए गाली-गलौज की और बागपत में न आने की धमकी दी। इतना ही नहीं एक सप्ताह में हत्या करने की धमकी दी। फोन करने वाला कौन और कहां का रहने वाला है। इसका पता नहीं चला। इससे वे दहशत में है। इसकी पुलिस से शिकायत की । पुलिस ने मामले में तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा इस मामले में एफआरआई दर्ज हुई है। फोन पर धमकी देने वाला कौन और कहां का है? इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा नेता से हप्पू के नाम पर मांगी थी रंगदारी
बागपत। बड़ौत में रहने वाले भाजपा नेता हरेंद्र शर्माके मकान के सामने बदमाशों ने एक माह पहले फायरिंग कर चिट्टी डालकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इससे पूरा परिवार दहशत में आ गया था। भाजपा नेता की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस अभी तक केस का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसावदा में किसान को मिल
चुकी है हत्या की हत्या
बागपत। हिसावदा गांव में एक किसान के मकान पर चार दिन पूर्व चिट्ठी पड़ी हुई मिली । इनमें उसकी हत्या करने की धमकी दी । एक दिन पहले ही उनके मकान के पास एक संदिग्ध युवक घूमता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित ने सिंघावली अहीर थाना पुलिस में शिकायत की । इस मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ।


निशाने पर व्यापारी, अब तक पुलिस फेल
बागपत। रटौल के लोहा व्यापारी सुनील गोयल को आठ अगस्त को गोली मारकर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी । इससे पहले छपरौली के मेडिकल स्टोर संचालक, स्वीट व्यापारी और बड़ौत के व्यापारी से रंगदारी मांगी जा चुकी है। इसके चलते जनपद के व्यापारी काफी दहशत में हैं। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed