फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तांत्रिक की हरकतों के विरोध पर संघर्ष, पांच घायल

तांत्रिक की हरकतों के विरोध पर संघर्ष, पांच घायल

Wed, 30 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
तांत्रिक की हरकतों के विरोध पर संघर्ष, पांच घायल
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने तांत्रिक क्रिया और छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला करने का आरोप लगाया, वही दूसरे पक्ष ने रंजिश के चलते हमला करने का आरोप। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

एक पक्ष की महिला ने बताया कि पड़ोस का एक व्यक्ति तांत्रिक क्रिया करता है। महिला-युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनका शोषण करता है। उसका बेटा यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। आरोपी उनके मकान में पशुओं की हड्डी व अन्य सामान डाल देते हैं। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी तांत्रिक व उसका बेटा उस पर व उसकी बेटी पर गलत नजर रखता है। आरोपी के बेटे ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके घर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों सेे पटाई की तथा पथराव किया। इसमें वह स्वयं, उसके पति और बेटे की पिटाई की। पुलिस से उल्टा उनकी शिकायत कर दी। शिकायत करने के बाद भी पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। उसने एएसपी से शिकायत की। दूसरे पक्ष की महिला ने पुलिस को बताया कि विपक्षी उनसे रंजिश रखते हैं। इसके चलते सोमवार रात आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इसमें उसकी देवरानी और पति घायल हो गए। उसकी तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर एएसपी अजय कुमार सिंह ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed