{"_id":"6abd6c84feca17c8e8043110","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-159722-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तार टकराने से खेत में गिरी चिंगारी, 34 बीघा गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तार टकराने से खेत में गिरी चिंगारी, 34 बीघा गन्ने की फसल जली
विज्ञापन
दोघट। दाहा गांव में बुधवार को खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन के तारों के आपस में टकराने पर चिंगारी गन्ने की फसल पर गिर गई, इससे वहां आग लग गई। वहां आए किसानों ने ट्रैक्टर चलाकर आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग लगने से किसान सोमपाल राणा समेत तीन किसानों की करीब 34 बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। किसानों ने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
दाहा गांव के किसान सोमपाल राणा ने बताया कि उनके खेतों के उपर से गुजर रहे बिजली की हाईटेंशन लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं। बुधवार को हाईटेंशन लाइन के तारों के टकराने से गन्ने की फसल में चिंगारी गिर गई, जिससे वहां आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग फैलने लगी। खेत में काम कर रहे लोगों के शोर मचाने पर आए किसानों ने आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया।
आग लगने से उसकी 12 बीघा, भीम सिंह की 18 बीघा और बिगड़गुनाथ की चार बीघा गन्ने की फसल जल गई। उन्होंने बिजलीघर पर भी शिकायत की। इस मामले में अवर अभियंता संतोष कुमार का कहना है कि आग लगने की जानकारी नहीं है। टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी।