फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: एक्सप्रेसवे से पौधा चोरी करने वाला पकड़ा गया, पौधा देने पर छोड़ा

Thu, 01 Oct 2026 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सबसे तेज चलने वाली लाइन में गाड़ी रोककर पौधा चोरी करने वाला एआई अलार्म कैमरे की फुटेज में कैद हो गया। एआई अलार्म कैमरे ने इसका अलर्ट जारी कर दिए। इसके बाद पौधा लेकर भाग रहे कार सवार युवक को फुगाना इंटरचेंज पर एनएचएआई कर्मियों ने पकड़ लिया। वहां पर पौधा वापस देने के बाद ही आगे जाने दिया गया। एनएचएआई के अफसरों ने पुलिस को कार का नंबर भेजकर चालान काटने के लिए पत्र लिखा।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी और बड़ौत के बिजरौल कट के बीच सबसे तेज चलने वाली लाइन अपनी कार रोककर दो दिन पहले एक पौधा चोरी कर लिया था। एक्सप्रेसवे पर कार रोकते ही एआई कैमरों का अलार्म सिस्टम अलर्ट हो गया। एआई अलार्म कैमरे ने पूरे मामले की वीडियो भी काठा टोल प्लाजा पर भेजकर अलर्ट जारी कर दिया, जिसमें कार का नंबर भी भेजा गया। यह सूचना दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दूसरे टोल प्लाजा और इंटरचेंज पर भी भेज दी गई।
विज्ञापन

बताया गया कि पौधा चोरी करने वाला कार चालक थोड़ी देर बाद फुगाना में इंटरचेंज से नीचे उतरने लगा, जिसकी कार का नंबर पहचान कर कर्मियों ने रोककर पूछताछ की। इसके बाद एक्सप्रेसवे से चोरी हुआ पौधा वापस लेकर आगे भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे तेज चलने वाली लाइन में कार रुकने से हो सकता था हादसा
एनएचएआई के अफसरों के अनुसार दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाहनों को रोकने की अनुमति नहीं है और वाहन रोकने वालों पर कार्रवाई करने के लिए जगह-जगह एआई अलार्म कैमरे लगाए गए हैं, जो वाहन रुकते ही टोल प्लाजा पर वीडियो के साथ नंबर भेजकर अलर्ट जारी कर देता है। एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर के बराबर से जाने वाली लाइन पर सबसे तेज वाहन चलते हैं, जिस पर 150 से ज्यादा तेज गति रहती है। वहां पर कार रुकने से बड़ा हादसा हो सकता था।


वर्जन-
पौधा चोरी करना गलत है, लेकिन वह बड़ी बात नहीं है। कार चालक ने एक्सप्रेसवे पर सबसे तेज चलने वाली लाइन में अपनी गाड़ी रोककर पौधा चोरी किया, जिससे वहां बड़ा हादसा हो सकता था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है और उसका चालान काटने के लिए लिखा गया है।
-नरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed