फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: दो जिलों की पुलिस भाजपा नेता को तलाशती रही, वह खुद घर पहुंच गया

Sat, 02 May 2026 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
crime news
राखी कश्यप का फाइल फोटो
बागपत। डूडा कर्मी विक्रांत और राखी कश्यप की हत्या में वांछित भाजपा नेता सुधारस चौहान की तलाश में बागपत और सहारनपुर पुलिस की कई टीमें लगी हुई थीं। इसके बाद भी भाजपा नेता शुक्रवार दोपहर खुद ही अपने घर पहुंच गया, जहां से पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल ले गई।
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में सहारनपुर के मिर्जापुर थाने और स्वाट समेत पुलिस की कई टीमों ने बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे बागपत में डेरा डाल लिया था। पुलिस ने सबसे पहले पुराने कस्बे के रहने वाले हत्यारोपी कपिल को पकड़ा और उसके बाद आरोपी भाजपा नेता सुधारस चौहान के घर दबिश दी। पुलिस के आने से पहले ही सुधारस भाग गया था और उसकी तलाश में तभी से सहारनपुर जिले की पुलिस की कई टीमों के अलावा बागपत की पुलिस भी लगी थी। इसके बाद भी सुधारस पुलिस की पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन

वह यहां से गाजियाबाद गया और वहां से हरियाणा में अपने कई परिचितों के पास जाकर शरण मांगी। मामला हाईप्रोफाइल होने और पुलिस की कार्रवाई होने के डर से किसी ने भी शरण नहीं दी। इसके चलते रातभर भाजपा नेता घूमता रहा। उसकी तलाश में शहर में डेरा डाले सहारनपुर के पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में दबिश देते रहे। पुलिस ने शुक्रवार सुबह को भाजपा नेता के परिवार वालों पर भी शिकंजा कसा। इसकी उसको किसी से जानकारी मिल गई और वह शुक्रवार दोपहर करीब 12.50 बजे खुद ही घर पहुंच गया। जहां 10 मिनट बाद ही पुलिसकर्मी पहुंच गए। वे उसके आने का पता लगते ही उसे तुरंत गिरफ्तार करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में 2020 और भाकियू भानू में 2021 में रह चुका सुधारस
सुधारस चौहान काफी लंबे समय से भाजपा का सदस्य है। वह वर्ष 2020 में भाजपा युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष बनाया गया। उसके एक साल बाद नगर अध्यक्ष को बदल दिया गया। उसके बाद से वह भाजपा में सक्रिय नहीं था। इसके बाद वर्ष 2021 में भाकियू भानू का महासचिव भी बनाया गया।

एनकाउंटर के डर से मानवाधिकार आयोग और मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
भाजपा नेता सुधारस चौहान के परिजनों को उसका एनकाउंटर होने का डर सताने लगा था। इसको लेकर भाजपा नेता की पत्नी कोमल ने मुख्यमंत्री और मानवाधिकार आयोग में शिकायत भेजकर पति की सुरक्षा की मांग की। इसके साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed