फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crime branch in-charge removed for interfering in police stations without SP's permission

Baghpat News: एसपी की अनुमति बिना थानों में दखलअंदाजी पर क्राइम ब्रांच प्रभारी हटाए

Sun, 18 Aug 2024 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Crime branch in-charge removed for interfering in police stations without SP's permission
बागपत। एसपी की अनुमति बिना ही थानों में चल रहे प्रकरणों में दखलअंदाजी करना क्राइम ब्रांच प्रभारी रविंद्र पलावत को भारी पड़ गया। जिसकी शिकायत मिलने पर एसपी ने क्राइम ब्रांच प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

एसपी अर्पित विजयवर्गीय के पास क्राइम ब्रांच प्रभारी रविंद्र पलावत की थानों में चल रहे प्रकरणों में दखलंदाजी की काफी शिकायतें आईं। इसके साथ ही सामने आया कि जिन अपराधियों को पकड़ने के लिए उनको जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उनमें वह कम रूचि दिखा रहे थे। जबकि थानों में चल रहे मामलों में खुद ही पहुंच रहे थे। मंसूरपुर के हिस्ट्रीशीटर व उसके साले की हत्या के मामले में भी उनको बाकी बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाया गया था। मगर इस मामले में भी उनका यही हाल था। इसको देखते हुए एसपी ने क्राइम ब्रांच प्रभारी रविंद्र पलावत पर कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

- स्वाट टीम पर पहले भी लगते रहे आरोप
स्वाट टीम के कई पुलिस कर्मियों पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं। जहां नोएडा में एक आपराधिक घटना में पुलिस कर्मी के शामिल होने का मामला सामने आया था। वहीं नौरोजपुर के यूसुफ हत्याकांड समेत कई अन्य मामलों में स्वाट की टीम के पुलिस कर्मियों पर आरोप लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed