फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cricket World Cup: Baghpat UP 17 number buses are making Indian team journey pleasant in World Cup

World Cup: विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का सफर सुहाना कर रहीं बागपत की बसें, UP-17 नंबर खींच रहा ध्यान

Wed, 18 Oct 2023 02:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Oct 2023 02:27 PM IST
सार

क्रिकेट के महासंग्राम में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के बागपत की बसों से सुहाना सफर कर रहे हैं। जी हां, यूपी-17 नंबर की बसें अनायास ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Cricket World Cup: Baghpat UP 17 number buses are making Indian team journey pleasant in World Cup
भारतीय क्रिकेट टीम की बस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विश्वकप में बागपत की बसें भारतीय क्रिकेट टीम का सफर सुहाना कर रही हैं, क्योंकि बागपत की पंजीकृत इन बसों का खिलाड़ियों को मैच में लेकर जाने और आने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए इन बसों को आधुनिक तकनीक के साथ तैयार कराया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Blast in Factory: चलती रही मौत की फैक्टरी, आठ घंटे तक अफसर छिपाते रहे पटाखों की बात, लाशों का जिम्मेदार कौन..?

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम विश्वकप के मैच खेलने के लिए जिस बस में मैदान पर पहुंचती है और वहां से वापस आती हैं। वह बस बागपत में पंजीकृत है और उन बसों के यूपी 17 के नंबर देखकर इसकी छानबीन की गई। इसके बाद पता चला कि दिल्ली की कंपनी केटीसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर बागपत के एआरटीओ कार्यालय से पांच बसें पंजीकृत हैं।

कंपनी के गुरुदेव सिंह के अनुसार उनका एक कार्यालय बागपत में चमरावल रोड पर भी स्थित है। कंपनी की बसों को विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को मैदान तक लेकर जाने में लगाया हुआ है।

सुरक्षा व सुविधा का रखा गया विशेष ध्यान
क्रिकेट टीम को जिन बसों में मैदान पर लेकर जाते हैं, उनमें खिलाड़ियों की सुरक्षा व सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके अनुसार ही आधुनिक तकनीक को इस्तेमाल करके बसों को तैयार कराया गया है। इनमें सीट काफी आरामदायक है तो शीशे भी विशेष लगवाए गए हैं, जो आसानी से नहीं टूट सकते हैं। इसके अलावा भी कई सुविधाएं हैं।

यह भी पढ़ें:  Blast in Factory: धुआं हटा तो दिखे मजदूरों के क्षत-विक्षत शव, मौत का मंजर देख कांप उठी हर किसी की रूह

विज्ञापन

जिन वाहनों पर यूपी 17 से नंबरों की शुरुआत होती है, वह सभी बागपत से पंजीकृत है। यह बस हमारे यहां से पंजीकृत है और इसका पूरे भारत में किसी भी जगह व्यवसायिक इस्तेमाल किया जा सकता है। - एके राजपूत, एआरटीओ बागपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed