{"_id":"5f3586cc8ebc3e3ce151e0d3","slug":"creations-of-three-girl-students-selected-in-my-flying-competition-baghpat-news-mrt4959836143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी उड़ान प्रतियोगिता में तीन छात्राओं की रचनाएं चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी उड़ान प्रतियोगिता में तीन छात्राओं की रचनाएं चयनित
विज्ञापन
दूसरे चरण की प्रतियोगिता में जिले को मिला दसवां स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राज्य परियोजना की ओर से आयोजित मेरी उड़ान प्रतियोगिता के दूसरे चरण में जिले की तीन छात्राओं की रचनाएं चयनित की गई है। इसमें जिले को प्रदेशीय सूची में दसवां स्थान मिला है। शीघ्र ही तीनों छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक ने बताया कि शासन की ओर से आयोजित मेरी उड़ान प्रतियोगिता के प्रथम चरण जून माह में जिले की तीन छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर जारी 100 छात्राओं की लिस्ट में स्थान प्राप्त किया था। जुलाई माह में हुई दूसरे चरण की चित्रकला प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय की मुस्कान, क्राफ्ट प्रतियोगिता में वैशाली तथा प्राथमिक विद्यालय सरुरपुरकलां नंबर दो की वंशिका ने प्रदेश स्तर की सूची में स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। तीनों छात्राओं की रचनाओं को प्रदेश स्तर की पत्रिका में स्थान दिया जाएगा। प्रतियोगिता में एसआरजी टीम की श्वेता वर्मा, अमित कुमार मौर्य और नीतू यादव का योगदान सराहनीय रहा। टीम के प्रयासों से ही छात्राओं ने प्रदेश स्तर की सूची में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। विजेता छात्राओं को शीघ्र ही प्रमाण देकर सम्मानित किया जाएगा।