फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   couple murder brutally by sharp weapon in Baghpat, dead body cut into peaces

BAGHPAT: प्रेम-प्रसंग में मर्डर, प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका को गला दबाकर मारा, आरोपी भाई गिरफ्तार

Wed, 09 Nov 2022 10:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Nov 2022 10:05 AM IST
सार

बागपत के असारा गांव में एक प्रेमी युगल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव जंगल में पड़े मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। बताया गया कि प्रेमिका के भाई ने दोनों की हत्या की है।

couple murder brutally by sharp weapon in Baghpat, dead body cut into peaces
बागपत में प्रेमी युगल की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार सुबह एक प्रेमी युगल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव जंगल में पड़े मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। वहीं आरोपी भाई ने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। 



जानकारी के अनुसार असारा गांव में विवाहित बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। बताया कि प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या की गई है, जबकि प्रेमिका को गला दबाकर मारा गया है।

विज्ञापन

पुलिस को विवाहिता का शव असारा गांव के जंगल में मिला। वहीं प्रेमी का शव लूंब गांव से बरामद  हुआ है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार लड़की की कांधला में शादी हुई थी और इन दिनों वह अपने घर आई हुई थी।

बताया कि दोनों के मिलने का पता चलने पर परिजनों ने आपत्ति जताई, लेकिन उसके बाद भी दोनों मिले तो परिजनों ने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस गांव में मौजूद है और छानबीन में जुटी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed