फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Corona infected after seeing health department team, caught by police

स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख भागा कोरोना संक्रमित, पुलिस ने पकड़ा

Sun, 21 Mar 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Corona infected after seeing health department team, caught by police
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख कोरोना संक्रमित चालक भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे पकड़ा और खेकड़ा के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गली को सील करते हुए आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

संक्रमित मिला व्यक्ति बामनौली का रहने वाला है। वह तमिलनाडु में ट्रक चलाता है। 18 मार्च को अपनी पुत्री को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गया था। वहां उसका भी कोरोना टेस्ट किया गया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला अस्पताल से बिनौली सीएचसी को इस संबंध में सूचना भेजी गई। इस पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम बामनौली पहुंच गई। टीम को देखते ही वह दीवार फांदकर भाग निकला। टीम ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस गांव पहुंची और काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा। इसके बाद उसे खेकड़ा स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी गली को सील करते हुए किसी भी आने-जाने पर पाबंदी लगा दी। आसपास के क्षेत्र को भी सैनिटाइज करा दिया गया। अमर के परिवार और उसके संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच सोमवार को कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed