{"_id":"5ede7bf38ebc3e906e1293e0","slug":"corona-baghpat-news-mrt485503721","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा, डौला और डौलचा में मिले पांच पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा, डौला और डौलचा में मिले पांच पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा, डौला और डौलचा में मिले पांच पॉजिटिव
बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। खेकड़ा में एक शिक्षक और दो बुजुर्ग पॉजिटिव मिले हैं। डौला और डौलचा गांव में एक-एक पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि सोमवार रात मिली रिपोर्ट में पांच पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें तीन व्यक्ति खेकड़ा कसबे के रहने वाले हैं। बीमार होने के कारण इनके सैंपल लिए गए थे। इनके संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। इसके अलावा डौला और डौलचा गांव में एक-एक पॉजिटिव मिला है। इन दोनों की केस हिस्ट्री महाराष्ट्र और दिल्ली की है। इनके संपर्क में आए लोगों को भी ट्रेस कर सैंपल लिए जाएंगे।
फुल हुआ कोविड अस्पताल खेकड़ा
जिले में खेकड़ा सीएचसी को कोविड अस्पताल बनाया गया था। पहले यहां 30 बिस्तर थे, जो बढ़ाकर 45 किए गए। सभी बिस्तर फुल हो गए हैं। कुछ मरीजों को मेरठ भी भेजा गया है। दूसरी जगह कोविड अस्पताल की व्यवस्था करने में स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है।
विज्ञापन
सील गलियों की तोड़ रहे बैरिकेडिंग
पुलिस-प्रशासन ने नगर की गलियां सील की थी। लेकिन कुछ लोग होम क्वारंटीन का नियम और गलियों की बैरिकेडिंग तोड़कर घूम रहे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है।