फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cooperative societies running in dilapidated buildings, farmers in panic

Baghpat News: जर्जर भवनों में चल रही सहकारी समितियां, दहशत में किसान

Fri, 21 Apr 2023 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Cooperative societies running in dilapidated buildings, farmers in panic
बागपत। किसानों को खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए बने सहकारी समितियों के भवनों की हालत काफी खराब हो गई है, जिनके अंदर जाने से किसान भी डरने लगे हैं। जिले की 36 सहकारी समितियों में से चार समितियों के भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। वहीं 22 भवन मरम्मत के लायक हैं। इसके चलते किसानों को भी सहकारी समिति में आने पर हादसा होने का डर सताता रहता है।
विज्ञापन

आदर्श नंगला गांव स्थित किसान सहकारी समिति का भवन कई साल पहले जर्जर हो गया था। भवन के नवीनीकरण के लिए सहकारी समिति को कृषि एवं स्थापना निधि से 15 लाख रुपये ऋण भी मिल चुका है, लेकिन उसके बाद भी नवीनीकरण नहीं हो पाया। इसके चलते बरसात होते ही सहकारी समिति के भवन की छत टपकने लगती है। वहीं छत और दीवारों से सीमेंट भी उखड़कर गिरने लगता है। इससे सहकारी समिति में खाद और बीज लेने के लिए आने वाले किसानों को हादसा होने का डर सताता रहता है। उधर, यही हाल लहचौड़ा गांव की सहकारी समिति के भवन का है, जो कई साल पहले जर्जर घोषित हो गई थी, लेकिन अभी तक उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया।
विज्ञापन

---
इन गांवों की समितियों के भवन मरम्मत के लायक
जिले की 36 सहकारी समितियों में से 32 जर्जर हो चुकी हैं, जिसमें 28 सहकारी समितियों के भवन मरम्मत के लिए चिह्नित किया गया है। इसमें रठौड़ा, गाधी, हिलवाड़ी, किशनपुर, शबगा, बिनौली, छपरौली, बुढ़सैनी, रोशनगढ़, बसौद, मीतली, फिरोजपुर, काठा, बिजरौल, खट्टा प्रहलादुर, दाहा, दोघट, टीकरी समेत 28 समितियों के भवन शामिल किए गए हैं। जहां मरम्मत और मिट्टी भराव का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-सांसद के गांव की समिति का भवन भी जर्जर
सांसद डा. सत्यपाल सिंह के गांव बासौली में भी सहकारी समिति का भवन है। जहां से क्षेत्र के हजारों किसान जुड़े हुए हैं और खाद और बीज की खरीद करते हैं। सहकारी समिति का भवन जर्जर होने के चलते किसान बाहर से ही खरीदारी करते हैं।
---
भैड़ापुर गांव में समिति के जर्जर गोदाम में बंध रहे पशु
भैड़ापुर गांव की सहकारी समिति का गोदाम कई साल पहले जर्जर हो चुका है। जहां कुछ ग्रामीण पशु बांध रहे हैं। सुविधा के लिए ग्रामीणों ने अधिकारियों से जर्जर भवन का नवीनीकरण कराने की मांग की थी, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई।
-----
कभी भी हो सकता है हादसा
लहचौड़ा सहकारी सीमिति का भवन जर्जर हालत में है, जहां कभी भी सीमेंट गिरने लगता है। जिस कारण समिति में जाते समय हादसा होने का खतरा बना रहता है। कई बार समिति के अंदर जाये बिना ही खाद और बीज खरीदना पड़ता है।
चंद्रपाल यादव, किसान
----
समिति के भवन का जल्द कराया जाए नवीनीकरण
सहकारी समिति का भवन जर्जर होने के कारण अंदर जाने पर हादसा होने का डर रहता है। इसकी छत और दीवार का प्लास्टर उतरकर किसानों के ऊपर भी गिर चुका है। किसानों की समस्या को देखते हुए समिति के भवन का जल्द नवीनीकरण कराया जाए।

मनोज हुड्डा, किसान
----------
वर्जन-आदर्श नंगला सहकारी समिति के भवन का नवीनीकरण कराने के लिए 15 लाख रुपये ऋण कृषि एवं अवस्थापना निधि से जारी हो चुका है। अन्य जर्जर भवनों के नवीनीकरण का प्रस्ताव बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी निर्माण को पत्र लिखा गया है, जिसे शासन से मंजूरी मिलने के बाद नवीनीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा मरम्मत के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। मोहसीन जमील, उपनिबंधक सहकारिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed