फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Controversy over stopping bikes from going in the market

बाजार में बाइक जाने से रोकने पर विवाद

Thu, 16 Dec 2021 07:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Controversy over stopping bikes from going in the market
जाम से निजात दिलाने के लिए बाइकों को बाजार से बाहर खड़ी करने की बनाई गई व्यवस्था
विज्ञापन

व्यापारी का कहना व्यापार होगा प्रभावित, पुलिस कर्मियों में नोकझोंक भी हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे में बृहस्पतिवार को पुलिस की ओर से बाइक बाजार के बाहर खड़ी करने की व्यवस्था पर विवाद हो गया। व्यापारियों और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों का कहना था कि ग्राहक की बाइक बाजार के बाहर रुकवाने से व्यापार प्रभावित होगा।

बाजार में अतिक्रमण के कारण लोगों को निकलने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है। बाजार में बाइक सवार दुकानों के बाहर बाइक लगाकर जाम लगा देते है। इससे बड़े वाहन और ई रिक्शा से जाम की स्थिति बन जाती है। बृहस्पतिवार को मैन बाजार में गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने स्थिति सुधारने को लेकर बाइक लेकर आने वालों पर प्रतिबंध लगा दिया। बाइक रोकने पर व्यापारियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। व्यापारियों का कहना था कि दुकान पर ग्राहक ही नहीं आएगा तो व्यापार प्रभावित होगा। कस्बे के व्यापारियों ने पुलिस से गलत बाइक लगाने वाले व बड़े वाहनों के प्रतिबंध लगाने की मांग की, तब जाकर विवाद खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed