{"_id":"5edbdf628ebc3e909a686e56","slug":"controversy-over-finding-a-cremation-ground-baghpat-news-mrt4850635142","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान का रास्ता निकालने को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान का रास्ता निकालने को लेकर विवाद
विज्ञापन
बागपत। लहचौड़ा गांव में श्मशान तक रास्ता निकालने को लेकर लेखपाल व किसानों के बीच विवाद हो गया। लेखपाल की सूचना पर मौके पर पहुंची चांदीनगर पुलिस ने मामला शांत कराया।
गांव में श्मशान के रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। शनिवार को लेखपाल सुखपाल श्मशान के लिए रास्ता निकालने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे तो किसानों ने उनका विरोध किया। किसान शिवम ने बताया की लेखपाल खेत के बीच से रास्ता निकालना चाहता है। गांव में न चकबंदी हुई है और न ही डोलबंदी हुई है। 2005 से गांव में चकबंदी और डोलबंदी कराने को लेकर स्टे ले रखा है। विवाद बढ़ा तो लेखपाल ने मौके पर पुलिस बल को बुलवाया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी मुनेंद्र पाल ने बताया कि लेखपाल ने किसानों के खिलाफ तहरीर दी है। इसकी जांच की जा रही है।
उधर, लेखपाल सुखपाल का कहना है कि श्मशान का सुधारीकरण और चारदीवारी के लिए बजट आया हुआ है। स्टे को कोई मामला नहीं है। यदि स्टे हो तो किसान मुआवजा नहीं लेते। बताया कि उनकी ओर से किसानों के खिलाफ चांदीनगर थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।