Baghpat: राठी खाप में चौधरी को लेकर खींचतान, दूसरे पक्ष ने बैठक जताया विरोध, जानिए पूरा मामला
खाप में चौधरी को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। हालांकि चौधरी को लेकर घोषणा कर दी गई थी लेकिन अब दूसरे पक्ष ने बैठक कर विरोध जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जिले के दोघट में राठी खाप में चौधरी को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। जहां दो दिन पहले सूजती गांव में हुए कार्यक्रम में चौधरी की घोषणा की गई। वहीं इसको लेकर शनिवार को दूसरे पक्ष ने बैठक कर विरोध जताया।
वक्ताओं ने कहा कि राठी खाप के चौधरी ब्रह्मसिंह के खिलाफ सूजती गांव के कुछ लोग साजिश कर रहे हैं। जिन्होंने दो दिन पहले सुनियोजित तरीके से कार्यक्रम आयोजित कर सूजती गांव के उत्तम राठी को खाप चौधरी बताया है।
उन्होंने कहा कि चौधरी ब्रह्मसिंह राठी ही खाप के चौधरी रहेंगे। इस दौरान खाप मंत्री मोहनवीर राठी, थांबेदार रूपराम राठी, अशोक राठी, जगदीश राठी, जगवीर राठी, सुरेश राठी, सजन राठी, जिले सिंह राठी, राजवीर राठी, कृष्णदेव राठी, अजीत राठी, अजय राठी, राजेंद्र राठी, सुधीर राठी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: मर्डर का राज: कातिल निकला जिगरी दोस्त, बोला- बहन पर रखता था बुरी नजर, शराब के पांच पव्वे पिलाकर मार डाला
हमारे पूर्वजों को बंध रही खाप चौधरी की पगड़ी
सूजती गांव के उत्तम राठी का कहना है कि हमारे पूर्वजों को राठी खाप के चौधरी की पगड़ी बंधती आ रही है। कोरोना के दौरान राठी खाप के चौधरी बाबा रघुवीर राठी का निधन हो गया था। जिनकी प्रथम पुण्यतिथि पर दूसरे जनपदों व प्रदेशों से आए लोगों ने मुझे खाप चौधरी की पगड़ी बांधी।
यह भी पढ़ें: Navratri 2022: नवरात्र में सौहार्द के सितारे जड़ रहीं ये मुस्लिम महिलाएं, तस्वीरें देख आप भी करेंगे तारीफ