फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Contract lineman dies due to electric shock, second

करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत, दूसरा बेहोश

Sat, 08 Aug 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Contract lineman dies due to electric shock, second
मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को सीएचसी में किया हंगामा, दूसरा निजी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

बड़ौत। शटडाउन लेने के बाद भी हाईटेंशन लाइन में आपूर्ति चालू होने के कारण मुख्य शिकायत केंद्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन की मौत हो गए। जबकि दूसरा बेहोश हो गया। हादसे के सूचना पर परिजन सीएचसी में पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। बाद मेें पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा, जबकि दूसरे संविदा लाइनमैन को नगर के ही निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया।
मृतक संविदा लाइनमैन आबिद (26) पुत्र इस्लाम पठान कोठ मोहल्ले का रहने वाला था। वह मुख्य शिकायत केंद्र में तैनात है। शनिवार को साढ़े तीन बजे नगर में दिल्ली रोड पर आस्था अस्पताल के पीछे शट डाउन लेकर हाई टेंशन लाइन को ठीक करने के दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो गई, इससे पोल पर चढ़े आबिद की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई, जबकि नीचे खड़ा लाइनमैन सलीम पुत्र इकबाल निवासी किदवई नगर बेहोश हो गया। उनके साथ गए एक अन्य लाइनमैन खालिद ने इसकी सूचना पुलिस और ऊर्जा निगम को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मृतक आबिद और घायल सलीम को लेकर सीएचसी में पहुंची, वहां पर मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। उनकी पुलिस कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। बाद में ऊर्जा निगम के अफसरों के मुआवजा देने की बात पर परिजन शांत हो गए और शव को पीएम के लिए भेजा, जबकि सलीम को नगर के निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया।
विज्ञापन

आबिद की आठ माह पूर्व हुई थी शादी
बड़ौत। आबिद की शादी खामपुर लुहारी गांव से आठ माह पूर्व हुई थी। आबिद की मौत से उसके पिता इस्लाम, मां सरवरी, भाई हारूण, शाजिद, राशिद और बहन सन्नो, आबिदा, राशिदा व खालिदा का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलाल सक्रिय, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
बड़ौत। हंगामे के दौरान मृतक का भाई साजिद का आरोप था कि मुख्य शिकायत केंद्र में दलाल सक्रिय हैं। दलालों की वजह से मुख्य शिकायत केन्द्र में तैनात कर्मचारियों व संविदा लाइनमैनों में गुटबाजी बनी हुई है। यदि किसी लाइनमैन ने शट डाउन ले लिया तो दस मिनट के बाद ही अन्य लाइनमैन बिना बताएं शटडाउन वापस करा देता है, एक सप्ताह पूर्व भी आबिद के साथ ऐसा ही हुआ। करंट लगने से आबिद बेहोश हो गया था। इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एक्सईएन द्वितीय एसके निर्भय ने कहा शिकायत की जांच बोगी, लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही मृतक लाइनमैन को मुआवजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed