फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Contenders active in elections of municipality and panchayats

Baghpat News: नगर पालिका और पंचायतों के चुनाव को दावेदार सक्रिय, आरक्षण पर नजर

Tue, 28 Mar 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 28 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Contenders active in elections of municipality and panchayats
बागपत। नगर निकायों के चुनाव को लेकर दावेदार दोबारा सक्रिय हो गए हैं और अब उनकी नजर दोबारा से होने वाले आरक्षण पर टिकी है। यहां सबसे ज्यादा नगर पालिका बागपत व बड़ौत पर सबसे ज्यादा खींचतान हो रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका और पंचायतों में अध्यक्ष से लेकर सभासद के लिए दावेदार पिछले साल ही मैदान में उतर गए थे। उस समय चुनाव जनवरी व फरवरी में होने की बात कही जा रही थी। लेकिन न्यायालय के चुनाव पर रोक लगाने के बाद अधिकतर दावेदार शांत बैठ गए थे। अब निकाय चुनाव कराने की अनुमति मिलते ही दावेदार दोबारा से सक्रिय हो गए हैं। यहां सबसे ज्यादा नगर पालिका परिषद बागपत में खींचतान होती दिख रही है, क्योंकि यहां का सीमा विस्तारण पहले होने के बाद निरस्त किया गया। उसके बाद दोबारा प्रक्रिया शुरू की गई जो बाद में चुनाव पुराने परिसीमन पर कराने की बात कही गई।
विज्ञापन

इस तरह ही बड़ौत नगर पालिका को राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जाता है। बड़ौत नगर पालिका को लेकर भी काफी खींचतान होती दिख रही है और वहां अध्यक्ष पद के लिए दावेदार दोबारा से चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इनके अलावा नगर पालिका खेकड़ा, नगर पंचायत अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी, रटौल, छपरौली, दोघट व टीकरी में भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदार सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed