फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Consumers wandering for ration

राशन के लिए भटक रहे उपभोक्ता

Mon, 13 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Consumers wandering for ration
राशन के लिए भटक रहे उपभोक्ता
विज्ञापन

बागपत। राशन की कालाबाजारी और तमाम शिकायतों के चलते जिला प्रशासन ने जनपद की कई राशन दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर रखे हैं। इसके अलावा आधा दर्जन से ज्यादा गांवों को एक दूसरे से संबद्ध कर दिया गया है। इसके चलते इन दुकानों के उपभोक्ताओं को दूसरी दुकानों से राशन लेने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विभागीय रिकार्ड के अनुसार जनपद में 406 दुकान राशन की है। जिनमें से करीबन चार दुकानें निलंबित चल रही है और करीब 11 दुकानें दूसरे गांव या फिर उसी गांव में संबद्ध की गई है। ऐसे मेें इन दुकानों से जुडे़ हजारों कार्ड धारकों को राशन लेने के लिए चार से पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में यदि एक बार राशन डीलर राशन देने से मना कर दे तो परेशानी और बढ़ जाती है। इसको लेकर उपभोक्ता लगातार हंगामा और प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

केस नंबर एक: गुराना गांव के राशन डीलर आजाद की दुकान आरिफपुर खेड़ी में और राशन डीलर बिजेंद्र की दुकान बड़का गांव में अटैच है। अब कार्ड धारकों का आरोप है कि जिस कोटेदार के यहां पर दुकानें अटैच है, वे राशन नहीं बांटते। सोमवार को गुराना ग्राम प्रधान रणधीर और बड़का ग्राम प्रधान इस्लाम के नेतृत्व मेें लोगों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर दो: चंदायन गांव के राशन डीलर की भी लगातार शिकायतें विभागीय अफसरों को मिल रही थी। जिसके बाद जांच कर उक्त राशन की दुकान को निरस्त कर दिया गया था और अब ये दुकान शाहजहांपुर गांव में अटैच है। अब कार्ड धारकों को करीबन तीन से चार किलोमीटर दूर राशन लेने जाना पड़ता है।
केस नंबर तीन: बामनौली गांव की राशन डीलर अंजु की बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। इसके चलते दुकान को गांव में एक अन्य राशन डीलर के यहां पर अटैच कर दिया गया था। कार्ड धारकों का आरोप है कि कोटेदार नियमित रूप से राशन वितरण नहीं करता।

केस नंबर चार: तवेला गढ़ी के राशन डीलर वीरेंद्र की भी कार्ड धारकों ने राशन की कालाबाजारी की शिकायत की थी। शिकायत पर जांच की गई तो आरोप सहीं मिले। इसके बाद दुकान को निरस्त कर दिया गया था और गांव में ही एक अन्य राशन डीलर के यहां पर अटैच कर दिया था।
केस नंबर पांच: मौजिजाबाद गांव की राशन डीलर मुन्नी की दुकान भी शिकायतों के बाद नंगला गांव के एक राशन डीलर राजकुमार के यहां पर अटैच है।
वर्जन.................
उनकी अभी हाल ही में तैनाती हुई है। उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो वे मामले का समाधान कराकर उपभोक्ताओं को राहत दिलाएंगे।
अभस प्रताप, जिला आपूर्ति अधिकारी बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed