{"_id":"662ed0dbb048d88ba20397a4","slug":"construction-of-tank-incomplete-villagers-yearning-for-drinking-water-baghpat-news-c-28-1-bag1001-112455-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: टंकी का निर्माण अधूरा, पेयजल को तरस रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: टंकी का निर्माण अधूरा, पेयजल को तरस रहे ग्रामीण
Mon, 29 Apr 2024 04:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय। नंगाल पोइस गांव में पिछले छह महीने से पेयजल टंकी का निर्माण लटका हुआ है। जिस कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पेयजल टंकी का निर्माण जल्द पूर्ण कराने की मांग की।
नंगला पोइस के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल टंकी का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन निर्माण पूर्ण हुए बिना ही मजदूरों वहां से चले गए। जिस कारण पेयजल टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। गांव के अधिकांश हैंडपंप खराब है, जिस कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। अब भीषण गर्मी शुरू हो गई है, जिसके चलते ग्रामीणों की परेशानी भी बढ़ गई। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने का काम भी अधूरा छोड़ने का आरोप लगाया।
-- --
जल्द शुरू कराई जाए पेयजल आपूर्ति
भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा पानी की जरूरत रहती है। अब तेज धूप में हैँडपंपों पर पेयजल के लिए भीड़ लगी रहती है। समस्या का समाधान कराने के लिए पेयजल टंकी का निर्माण पूर्ण कराकर जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू कराई जाए। रीता, गृहणी।
विज्ञापन
खोदकर छोड़ दी सड़कें
गांव में पाइपलाइन दबाने के लिए सड़के खोदकर छोड़ दी गई हैं। जहां कुछ गलियों में पाइपलाइन दबा दी गई, लेकिन ज्यादातर गलियाें में पाइपलाइन नहीं डाली गई। जिस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आशा रानी, गृहणी।
-- --
धीमी गति से चल रहा निर्माण
पेयजल टंकी का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। जिस कारण ग्रामीणों को अन्य संसाधनों से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। जल निगम के अधिकारी जल्द ही पेयजल टंकी का निर्माण पूर्ण कराएं। राकेश कुमार, प्रधान।
-- -- -
वर्जन-नंगला पोइस गांव में पेयजल टंकी का निर्माण नहीं होने का मामला संज्ञान में नहीं है। इस प्रकरण में निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा और जल्द निर्माण पूर्ण कराकर पेयजल आपूर्ति करा दी जाएगी। अमित कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, जल निगम।