फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   construction of economic corridor halted

Meerut : इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण रुकवाया

Fri, 15 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
construction of economic corridor halted

दोघट (बागपत)। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण कार्य बृहस्पतिवार को गांगनौली गांव के किसानों ने रुकवा दिया। अब किसानों को चार दिन में फसल काटनी होगी। एसडीएम ने किसानों को चार दिन का समय दिया है।

विज्ञापन


गांगनौली गांव के किसानों का आरोप है कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन की अभी तक फाइल भी नहीं बनाई गई और फसल उजाड़कर काम किया जा रहा है। जिसको लेकर किसानों ने बृहस्पतिवार को हंगामा करते हुए काम रुकवा दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तू मेरी हो न सकी किसी की होने न दूंगा: गोली मारने के बाद तड़पती प्रेमिका से लिपटकर रोया, फिर खुद को मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम बड़ौत भी गांगनौली गांव पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। एसडीएम सुभाष सिंह और किसानों में हुई वार्ता के बाद अधिग्रहीत जमीन पर खड़ी फसल चार दिन में काटने पर सहमति बनी। एसडीएम सुभाष सिंह का कहना है कि इकोनॉमिक कॉरिडोर के दायरे में आने वाली फसल काटने के लिए समय दिया गया है। पांचवें दिन कॉरिडोर का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

विधायक व भाकियू प्रवक्ता ने अफसरों से की बात
किसानों के हंगामे के दौरान छपरौली विधायक डा. अजय तोमर व भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एसडीएम व अन्य अधिकारियों से फोन पर किसानों को फसल काटने के लिए समय देने की बात कही। इस दौरान सतेंद्र राठी, आजाद, हरेंद्र, रणबीर, विरेंद्र, सौरव, कुशेंद्र, ब्रहमसिंह, धर्मेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed