फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Construction of drinking water tanks caught speed, pure drinking water will soon be available

Baghpat News: पेयजल टंकियों के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, जल्द मिलेगा शुद्ध पेयजल

Fri, 08 Mar 2024 12:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 08 Mar 2024 12:57 PM IST
विज्ञापन
Construction of drinking water tanks caught speed, pure drinking water will soon be available
बागपत। जल जीवन मिशन से करोड़ों रुपये की लागत से गांवों में पेयजल टंकियों के निर्माण ने रफ्तार पकड़ ली। जिनसे ग्रामीणों को जल्द ही शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। जिसमें मार्च और अप्रैल में अधिकांश पेयजल टंकियों का संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन कार्यक्रम में जिले में हर घर तक पाइपलाइन से पेयजल पहुंचाने के लिए 191 गांवों का चयन किया गया था। जिसमें जिले में 191 गांवों में से 184 पेयजल टंकियों के लिए 442 करोड़ रुपये बजट की मंजूरी मिलने के बाद अफसरों ने जमीन तलाशकर पेयजल टंकियों का निर्माण शुरू करा दिया था। जिसमें कुछ गांवों में पेयजल टंकियों के लिए विवादित जमीन का चयन होने या फिर अन्य कारणों के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

ऐसे में अफसरों ने भूमि से विवाद का निस्तारण कर निर्माण शुरू कराया। जिसके चलते जिले में पेयजल टंकियों के निर्माण ने रफ्तार पकड़ ली और जल निगम के अधिकारी मार्च और अप्रैल माह में अधिकांश पेयजल टंकियों का निर्माण पूर्ण कराकर हर घर पेयजल पहुंचाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 89 हजार 800 घरों में में दिए जाएंगे कनेक्शन
जल निगम के आंकड़ों में जिले के 274 गांवों में एक लाख 65 हजार 500 घर हैं। जिसमें 75 हजार 700 घरों में पहले से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था है, लेकिन 89 हजार 800 घर ऐसे हैं, जिनके लिए पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। गांवों में बन रही पेयजल टंकियों से 60 हजार से अधिक घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जिसमें 89 हजार 800 घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे।

- पेयजल टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। कुछ जगह जमीन पर विवाद था, वहां विवाद का निस्तारण कराकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मार्च और अप्रैल माह में अधिकांश पेयजल टंकियों से सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। - अमित कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed