फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congress leaders going to Doula are in custody, commotion and noises

डौला जा रहे कांग्रेस नेता हिरासत में, हंगामा और नोकझोंक

Mon, 27 Jul 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders going to Doula are in custody, commotion and noises
हंगामा कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओ को हिरासत मे लेती पुलिस - फोटो : KAHKRA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। डौला गांव में दो वर्ग के बीच हुए संघर्ष के मामले की जानकारी लेने जा रहे कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश समन्वयक डॉ. खालिद खान, पूर्व मंत्री दीपक कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों को पुलिस ने बड़ागांव पुलिस चौकी पर रोक लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस का विरोध किया। सूचना मिलते ही एडीएम और एएसपी मौके पर पहुंचे। नौ लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया। बाद में थाने से जमानत दे दी गई।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव में दो वर्ग के बीच संघर्ष हो गया था। वीडियो वायरल होने के कारण इस मामले का लेकर तनाव बना हुआ है। जिलाध्यक्ष डॉ. युनूस चौधरी ने बताया कि गाजियाबाद से डौला गांव जाने के लिए कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सुबह 11 बजे डौल गांव पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल में अल्पसंख्यक विभाग के समन्वयक डॉ. खालिद खान, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग नाजिम मलिक, प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम कुमार चौधरी, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा समेत अन्य लोग शामिल रहे। पुलिस ने क्षेत्र के बड़ागांव नहर पुलिस चौकी पर कांग्रेस नेताओं को रोक लिया। कांग्रेसियों ने विरोध में हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम अमित कुमार सिंह और एएसपी अनित कुमार ने प्रतिनिधिमंडल से वापस लौटने को कहा, लेकिन प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेसियों ने वापस लौटने से इंकार कर दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के नौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पुलिस ने धारा 144 और 188 के उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज किया और प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व मंत्रियों, प्रभारी और जिलाध्यक्ष समेत नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। जिलाध्यक्ष ने बताया अधिकारियों ने डीएम से बात कराई, इसके बाद डौला जाने का कार्यक्रम स्थगित किया। एएसपी अनित कुमार ने कहा जनपद में धारा 144 लगी है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेसियों ने इसका उल्लंघन किया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया। एसडीएम गुलशन कुमार, सीओ दिलीप सिंह, कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेभर में पुलिस ने कराई चेकिंग
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के डौला जाने के एलान के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। जिले में जगह-जगह पुलिस तैनात रही और चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed