फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Conflict over molestation, stone pelting, seven injured

छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष, पथराव, सात घायल

Sun, 11 Oct 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Conflict over molestation, stone pelting, seven injured
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दी तहरीर, देर रात तक नहीं लिखा गया मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करने के मामले में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। पथराव भी हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एकदूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
कोतवाली पहुंची युवती की मां ने बताया कि क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश आए दिन लोगों को परेशान करता रहता है। खेत में काम करने जा रही युवतियों को फब्तियां कसता रहा है। रविवार को विरोध करने पर आरोपी साथियों के साथ घर में घुस आया और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी पक्ष के लोगों ने पथराव करते हुए लाठी डंडों व सरियों से हमला बोल दिया। इसमें युवती पक्ष के चार लोग घायल हो गए। दूसरी ओर आरोपी पक्ष का कहना है कि मामला युवतियों में आपस में मामूली बात को लेकर मारपीट है। बीच बचाव किया तो युवती पक्ष के लोगों ने मारपीट की, जिसमें परिवार के तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी एनएस सिंह सिरोही ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed