फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Condition of Binauli-Kadwa road deteriorated, trouble

बिनौली-कैड़वा मार्ग की हालत खराब, परेशानी

Wed, 10 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Condition of Binauli-Kadwa road deteriorated, trouble
बिनौली। बिनौली - कैड़वा मार्ग पर गहरे गड्ढे लोगों के लिए परेशानी बन रहे है। मार्ग वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत हुआ और पांच महीने पहले निर्माण के लिए शिलान्यास होने के बाद भी मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। मार्ग जर्जर होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मिलों में पेराई सत्र शुरू हो गया है, मार्ग पर किसानों को गन्ने की ढुलाई करने में भी परेशानी उठानी पड़ेगी। विधायक सहेंद्र सिंह दो बार डीएम को मार्ग का निर्माण कराने के लिए पत्र लिख चुके है। ग्रामीणों ने मार्ग का जल्द निर्माण शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गढ़ी दुल्ला निवासी मास्टर विनोद कुमार का कहना है मार्ग पर पैदल चलना भी लोगों के लिए दूभर हो गया। मार्ग में गड्ढे होने के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे है। सिरसलगढ़ निवासी गौरव का कहना है कि मार्ग पर गड्ढे होने के कारण लोगों को बिनौली व अन्य जगह जाने के लिए दरकावदा से होकर जाना पड़ रहा है। गल्हैता निवासी प्रवीण वालिया का कहना है कि मार्ग स्वीकृत होने के बाद भी उस पर निर्माण कार्य शुरू न होना चिंताजनक है। मिलों में पेराई सत्र शुरू हो गया है। मार्ग जर्जर होने के कारण किसानों को गन्ना ढुलाई के लिए परेशानी उठानी पड़ेगी। ग्रामीणों ने मार्ग का जल्द निर्माण शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। विधायक सहेंद्र सिंह ने कहा मार्ग का निर्माण कराने के लिए डीएम को पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है। इस मार्ग का निर्माण जल्द शुरू कराना चाहिए, इसके लिए अधिकारियों को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed