{"_id":"62d3019b7df4fb6fc84d1923","slug":"compensation-process-completed-first-for-the-economic-corridor-baghpat-news-mrt59728825","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए पहले मुआवजे की प्रक्रिया पूरी हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए पहले मुआवजे की प्रक्रिया पूरी हो
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत कार्यालय में किसानों की समस्याओं को सुनते तहसीलदार प्रसून कश्यप
- फोटो : BAGHPAT
इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए पहले मुआवजे की प्रक्रिया पूरी हो
बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को तहसीलदार ने बैठक कर किसानों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया।
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की भूमि के मुआवजे को लेकर हुई बैठक में चौधरी नीरज कुमार ने कहा कि जमीन पर एनएचएआई के कब्जा परिवर्तन से पहले किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे की प्रक्रिया पूरी की जाए। भूमि अधिग्रहण के दौरान किसानों की भूमि कम दर्शाई गई है, जबकि मौके पर ज्यादा भूमि ली गई है। भूमि अधिग्रहण से किसी भी किसान का चक मार्ग या रास्ता अवरुद्ध नहीं होना चाहिए। नीरज ने कहा कि 180 किसानों की फाइल तैयार होकर जा चुकी है लेकिन अभी तक मुआवजा तीन किसानों को ही मिला है। किसान तीन महीने से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
तहसीलदार प्रसून कश्यप ने किसानों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर चौधरी हिम्मत सिंह, एडवोकेट मनोज आर्य, चेयरमैन मनोज कुमार, रणवीर सिंह, छोटे, धर्मपाल, संदीप, पवन कुमार, करतार सिंह, संजय, प्रेम, जयपाल, क्षेत्रीय लेखपाल जितेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।