फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Communicable disease control has been made a sham campaign

नगर पालिका व पंचायतों का दिखावटी अभियान

Tue, 05 Apr 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Communicable disease control has been made a sham campaign
बागपत के गायत्रीपुरम कालोनी में कूड़े के ढेर से बचकर जाती छात्राएं व व्यक्ति - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। संचारी रोग नियंत्रण के लिए डीएम राजकमल यादव ने नगर पालिका और पंचायतों के अधिकारियों को निरीक्षण करके साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए है। मगर, अधिकारियों ने दिखावटी अभियान शुरू कर दिया। जिम्मेदार अधिकारी ने डीएम को दिखाने के लिए निरीक्षण करने के फोटो भेज रहे है, जबकि सभी जगहों कूड़ों के ढेर लगे होने से बुरे हालात है। इस कारण बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है।
बागपत में लगा कूड़े का ढेर, बदबू से लोग परेशान
बागपत नगर में गायत्रीपुरम में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। गर्मी में कूड़ा सड़ता रहता है और आसपास रहने वालों को दुर्गंध के कारण जीना मुहाल है। गायत्रीपुरम से मुगलपुरा, पांडव रोड सहित कई मोहल्ले के लोग गुजरते है। छात्र-छात्राएं भी स्कूल व कालेजों के लिए यहीं से आते-जाते है। क्षेत्रवासी अक्षय चौधरी का कहना है कि कूड़े का ढेर लगा होने से परेशानी बढ़ रही है। बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बड़ौत में शिक्षण संस्थानों के पास ही कूड़े का ढेर
बड़ौत में बिजरौल रोड तिराहे पर ही कूड़े का ढेर लगा हुआ है। नगर पालिका के अधिकारियों ने मंगलवार को इन सड़कों पर पहुंचकर अपने फोटो डीएम को भेज दिए कि यहां सब कुछ ठीक है। मगर, तिराहे पर लगे कूड़े के ढेर उनको नहीं दिखाई दिए। क्षेत्रवासी महिपाल का कहना है कि तिराहे के आसपास बाजार है तो जेवी डिग्री कालेज, जैन स्थानक वासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, जनता वैदिक इंटर कालेज है। इसके बावजूद सफाई नहीं कराई जा रही है। लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरौली में लगा कई जगह गंदगी का ढेर
छपरौली के पट्टी चौधरान में यमुना मार्ग सहित अन्य कई जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। आसपास के लोगों ने कई बार नगर पंचायत में शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब डीएम के निर्देश के बाद भी नगर पंचायत अधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। क्षेत्रवासी नदीम ने बताया गंदगी के चलते संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है।
खेकड़ा में बाजार में पड़ा रहता है कूड़ा
खेकड़ा में बाजार के मुख्य मार्ग पर ही कूड़े का ढेर लगा रहता है। व्यापारी जैनवीर जैन का कहना है कि जिस जगह पर कूड़ा पड़ा है, वहां रेडीमेड कपड़ों की दुकान, किराना स्टोर, मोबाइल सेंटर सहित कई दुकानें हैं। बाजार में आने जाने के लिए इस मार्ग से लोग गुजरते है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है।
दोघट व टीकरी के हालात भी खराब
दोघट और टीकरी कस्बों के हालात भी काफी खराब है। गंदगी का ढेर लगे पड़े है। क्षेत्रवासी अरुण, यशवीर, जितेंद्र आदि बताते है कि उनके यहां सफाई कर्मी कभी-कभी आते है। कूड़ा नालियों व गलियों में भरा होने के कारण पानी रास्ते में जमा हो जाता है। इससे संक्रामक बीमारी फैलने का डर बना रहता है।

नगर पालिका व पंचायतों के क्षेत्र में सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। अधिकारियों को खुद निरीक्षण करके कूड़ा उठवाने के लिए कहा गया है। अगर इस तरह से कूड़ा होने के बावजूद खानापूर्ति हो रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी। - राजकमल यादव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed