फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Commotion of farmers due to lack of weight

तौल न होने पर किसानों का हंगामा

Thu, 21 May 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Commotion of farmers due to lack of weight
दोघट। कस्बे में गन्ना क्रय केंद्र पर बृहस्पतिवार को किसान गन्ना लेकर पहुंचे। मगर, तौल लिपिक कुछ गन्ना तौलकर चला गया। तौल लिपिक के काफी देर तक न लौटने पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर गन्ना प्रबंधक हिमांशु चौधरी ने किसानों से फोन पर वार्ता कर तौल शुरू कराई। गन्ना प्रबंधक हिमांशु का कहना था कि किसान एडवांस गन्ना डाल रहे है। उन्होंने किसानों से पर्ची पर ही गन्ना डालने की अपील की। कहा कि जब तक किसानों का पूरा गन्ने की तौल नहीं होगी, तब तक मिल बंद नहीं किया जाएगा। हंगामा करने वालों में अनिल, नरेंद्र, दिनेश, रामपाल, जितेंद्र, जीत सिंह, सुरेंद्र, भोला, मेनपाल, रूपेंद्र, राजकुमार, महीपाल, सन्सरपाल, सतेंद्र, बिजेपल, ओमपाल, यशपाल, अमित, मनीष मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्रैक्टर के पलटने से दो किसान घायल
दोघट। कस्बा निवासी रवीकेश पुत्र जयपाल और धनबीर पुत्र महक सिंह बृहस्पतिवार को खेत पर काम कर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। गांव के निकट साइकिल सवार बालक ट्रैक्टर के सामने आ गया। बच्चे को बचाने में ट्रैक्टर पलट गया और दोनों उसके नीचे दब गए। खेत पर काम कर रहे अन्य किसानों ने दोनों लोगों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। बाद में दोनों घायलों का कस्बे में ही उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed