फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Committees bat with Corona, raising three times more manure than target

कोरोना से समितियों की बल्ले-बल्ले, लक्ष्य से तीन गुणा अधिक खाद उठान

Thu, 09 Jul 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Committees bat with Corona, raising three times more manure than target
बागपत। कोरोना संक्रमण काल का असर खाद की निजी दुकानों पर पड़ा है। किसानों ने इस बार खाद की दुकानें के बजाए सीधे समितियों से खाद का अधिक उठान किया है। यही वजह है कि लक्ष्य के सापेक्ष अब तक तीन गुणा अधिक यूरिया, डीएपी और एनपीके का उठान हो चुका है। खरीफ फसलों का सीजन सितंबर तक चलेगा। ऐसे में खाद का उठान पिछले साल के सापेक्ष पांच गुणा तक बढ़ जाने की संभावना है। सहायक निबंधक देवेंद्र कुमार का कहना है कि पिछले साल के सापेक्ष वितरण बढ़ा है। इस साल के लिए जो लक्ष्य निर्धारित थे, उसके सापेक्ष ही तीन गुणा अधिक वितरण हो चुका है।
विज्ञापन

तीन हजार मीट्रिक टन था लक्ष्य
बागपत। सहायक निबंधक देवेंद्र कुमार का कहना है कि जिले में खाद वितरण के लिए 38 समितियां संचालित हैं। इनका लक्ष्य 3019 मीट्रिक टन था। 30 जून तक ही लक्ष्य से करीब तीन गुणा अधिक यानि 10 हजार 383 मीट्रिक टन खाद अधिक बांटा जा चुका है।
विज्ञापन

जून 2020-21 तक लक्ष्य और वितरण
खाद लक्ष्य वितरण
यूरिया 2156 7220
डीएपी 772 3049
एनपीके 91 114
नोट: मात्रा मीट्रिक टन में
पिछले वर्ष में वितरित खाद
खाद वितरण
यूरिया 3480
डीएपी 1053
एनपीके 131
जिले में 342 दुकानें पंजीकृत
बागपत। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ सूर्य प्रताप सिंह का कहना है कि जिले में खाद की करीब 342 दुकानें पंजीकृत हैं। इनमें कुछ के पास लाइसेंस है, लेकिन वह दुकान का संचालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं दुकानदार
बागपत। खाद विक्रेता रवि कुमार का कहना है कि कोरोना संक्रमण के कारण लागू हुए लॉकडाउन से की वजह से दुकानों पर खाद का उठान कम हुआ है। दुकानें खोलने का एक तय समय था, जिस कारण किसान पूरी तरह समितियों पर डायवर्ट हो गए। यही वजह है कि इस बार खाद विक्रेताओं को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed