फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Commission postponed the election of Tatiri Cooperative Union

Baghpat News: आयोग ने स्थगित किया टटीरी सहकारी संघ का चुनाव

Tue, 28 Mar 2023 09:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 28 Mar 2023 09:05 PM IST
विज्ञापन
Commission postponed the election of Tatiri Cooperative Union
- चुनाव अधिकारी पर लगाए गए थे धांधली बरतने के आरोपी
विज्ञापन

बागपत। चुनाव आयोग ने अग्रवाल मंडी टटीरी में सहकारी संघ पर होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया है। जिसमें कुछ लोगों ने चुनाव अधिकारी पर धांधली करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था और फिर डीएम को शिकायत दी थी।
मीतली गांव के रहने वाले सहदेव सिंह ने डीएम को दी शिकायत में बताया कि अग्रवाल मंडी टटीरी सहकारी संघ के चुनाव में धांधली बरती जा रही है। इससे पहले नामांकन पत्रों की जांच के दौरान अग्रवाल मंडी टटीरी में दो पक्ष आमने सामने आ गए थे। जहां पुलिस की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच पूरी हुई थी। दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति को देखते हुए डीएम ने सहकारी संघ चुनाव आयोग को इसकी रिपोर्ट भेजी। जिस पर सहकारी संघ चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए चुनाव स्थगित कर दिया, जिसके लिए जल्द ही कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन

उपनिबंधक सहकारिता मोहसीन जमील, अपर जिला सहकारी अधिकारी प्रेम शंकर ने बताया कि अग्रवाल मंडी टटीरी सहकारी संघ का चुनाव स्थगित हो गया है, जबकि अन्य संघों पर सभी डायरेक्टर निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब 31 मार्च को सभापति और उपसभापति के लिए मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed