{"_id":"605f6a8a8ebc3e8d382352d7","slug":"college-s-annual-festival-celebrated-with-great-pomp-baghpat-news-mrt5318917161","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया कालेज का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया कालेज का वार्षिकोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय। कस्बे के आचार्य जय सागर कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने 12वीं की छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर विदाई दी। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विनोद जैन ने फीता काटकर और अनिल जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत छात्राओं ने गायन, नाटक, नृत्य व विदाई गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 11वीं की छात्राओं ने 12वीं की छात्राओं को टीका लगाकर व उपहार भेंट कर विदाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में गुलशन, सानिया, तनीषा, शना को श्रेष्ठ छात्रा व 11वीं की छात्राओं सानिया, सारिका, राबिया, फिजा टॉपर को कालेज की ओर से शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। सुधीर जैन, इंद्रपाल वर्मा, दिनेश जैन, जयकुमार जैन, सुशील जैन, अशोक जैन, इंचार्ज सरोज बाला जैन, अनीता जैन, कमलेश चौधरी, अनीता शर्मा मौजूद रही।