{"_id":"5f2070df8ebc3e9fac41ff3a","slug":"co-will-investigate-threat-to-bjp-mla-yogesh-dhama-baghpat-news-mrt4933993189","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक धामा को मिली धमकी की जांच करेंगे सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक धामा को मिली धमकी की जांच करेंगे सीओ
विज्ञापन
भाजपा विधायक योगेश धामा को धमकी की जांच करेंगे सीओ
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा को धमकी देने के मामले की जांच सीओ सदर ओमपाल सिंह को दी गई है। तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए विधायक ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र दिया था। गृहमंत्री अमित शाह से भी तिहाड़ में मोबाइल चलने की जांच कराने की मांग की थी।
एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा विधायक की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सुनील राठी गैंग के बदमाश एक के बाद एक पकड़े जा रहे हैं। विधायक को धमकी देने के मामले की जांच सीओ सदर ओमपाल सिंह को दी गई है। जल्द ही वह अपनी जांच रिपोर्ट देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ये था मामला
विधायक योगेश धामा ने 18 मार्च को बदरखा के खनन पट्टे की शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से की थी। जांच में अवैध खनन की पुष्टि हुई। इसके बाद खनन पट्टे को निरस्त कर दिया गया। इसी पट्टे को कुख्यात सुनील राठी ने अपने रिश्तेदार का बताया था। छपरौली क्षेत्र के कूड़ी गांव में परमवीर तुगाना और बदरखा में देशपाल खोखर की हत्या के मामले में सुनील राठी का नाम सामने आ चुका है। विधायक योगेश धामा ने सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने अवैध खनन की शिकायत की थी, जिस कारण उन्हें भी खतरा है।
विज्ञापन
ऊपर से निर्देश नहीं और विधायक ने नहीं बताया : एसपी
एसपी अजय कुमार सिंह का कहना है कि विधायक योगेश धामा को धमकी देने की जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली है। ऊपर के अधिकारियों से इस बाबत कार्रवाई के लिए कोई निर्देश नहीं मिले हैं। किसी तरह की जानकारी भी नहीं दी गई है। इसके अलावा विधायक ने भी उन्हें खतरे जैसी कोई बात नहीं बताई है। विधायक ने उनसे मुलाकात तक नहीं की है।