फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CM promised to convert Jat College into a university and expand Baghpat Mill.

Baghpat News: जाट कालेज को विवि बनाने और बागपत मिल के विस्तारीकरण का वादा कर गए सीएम

Fri, 27 Oct 2023 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
CM promised to convert Jat College into a university and expand Baghpat Mill.
बागपत/बड़ौत। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता वैदिक कालेज के मैदान से जिले के लोगों से कई वादे कर दिए। सीएम ने जनता वैदिक कालेज (जाट कालेज) को विश्वविद्यालय बनाने और बागपत मिल का विस्तारीकरण करके क्षमता दोगुनी करने का वादा किया। इसके साथ जल्द यहां दोबारा आकर पुरा महादेव को विकसित करने का तोहफे देने की बात कही।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बड़ौत में विश्वविद्यालय होना जरूरी है, क्योंकि यह प्रमुख कस्बा है। यहां विश्वविद्यालय बनने से जिले के युवाओं को व्यवसायिक व आधुनिक शिक्षा पढ़ने का अवसर मिलेगा। युवाओं को दिल्ली व अन्य जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कहा कि अगर जनता वैदिक कॉलेज सभी मानक पूरे करता है और समिति का प्रस्ताव आता है तो सरकार तुरंत इसे विश्वविद्यालय बना देगी। इसके बाद सरकार यहां खुद पैसा खर्च करेगी। मिल के विस्तारीकरण को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी प्रक्रिया चल रही है और बागपत शुगर मिल का विस्तारीकरण जल्द करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह जल्द बागपत में मेडिकल कालेज का शिलान्यास करने के लिए आएंगे। उस समय भी कुछ देने के लिए जरूर होना चाहिए और पुरा महादेव मंदिर को उज्जैन के मंदिर की तरह विकसित करके पर्यटन स्थल बनाने की योजना है। इसको अंतिम रूप दिया जा रहा है और तब तक उसे मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन

--
बेटियों को स्मार्टफोन व टैबलेट प्रतियोगी परीक्षा में उपयोगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर साल दो करोड़ बेटियों को स्मार्टफोन और टैबलेट दिए जा रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यह सहायक है। उनका शिक्षा के लिए बेहतर इस्तेमाल किया जा रहा है। युवाओं को कोचिंग के लिए नहीं भटकना पड़े, उसके लिए अभ्युदय कोचिंग शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे खोलेगा विकास के रास्ते
सीएम ने कहा कि यहां पहले कोई नहीं सोचता था कि यहां इतने हाईवे होंगे। पहले ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे बना और अब ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बन रहा है। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे भी हमने बनवाया, जो काफी समय से खराब पड़ा था। उन्होंने कहा कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के बनते ही यहां जमीन के दाम आसमान छुएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed