फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Closure and police stationed, devotees returned disappointed from pagoda

कपाट बंद और पुलिस तैनात, शिवालयों से निराश लौटे श्रद्धालु

Mon, 06 Jul 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Closure and police stationed, devotees returned disappointed from pagoda
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को वापस भेजती महिला पुलिसकर् - फोटो : BAGHPAT
बालैनी (बागपत)। कोरोना संक्रमण के कारण सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रही। पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को लौटा दिया गया। गुफा मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर पुलिस तैनात रही। सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त की।
विज्ञापन

सावन महीने के पहले सोमवार को पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के कपाट बंद रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि मंदिर की बैरिकेडिंग की गई थी। सुबह बागपत, मेरठ और गाजियाबाद जिले के कुछेक श्रद्धालु पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने समझा बुझाकर वापस भेज दिया। मंदिर कमेटी पहले ही कपाट बंद होने की घोषणा कर चुकी है। सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह ने बताया कि मंदिर बंद रहा। मुख्य रास्ते पर पुलिस तैनात रही। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा मंदिर पर भी पुलिस तैनात रही। आसपास के गांव से पहुंचे श्रद्धालुओं को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

रटौल में बंद रहा शिव मंदिर
चांदीनगर। कोरोना वायरस के चलते रटौल गांव के शिव मंदिर को भी खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में श्रद्धालुओं ने घर में रहकर ही भगवान शिव भोले की आराधना की। शिव मंदिर के पुजारी पंडित कुश प्रसाद शास्त्री ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के चलते मंदिर बंद किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में ही हुई भगवान भोलेनाथ की पूजा
बागपत/बड़ौत। सावन के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ की घरों में ही पूजा अर्चना की गई। मंदिर बंद होने के कारण भक्तों ने घरों में ही अपने आराध्य देव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। बागपत नगर में कुछ शिवालय खुले, जहां पर इक्का दुक्का श्रद्धालु पहुंचे। बड़ौत नगर के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित श्रीदुर्गा मंदिर, पंचवटी मंदिर पर सन्नाटा पसरा रहा। कुछ भक्त यहां पूजा अर्चना करने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों और मंदिर प्रशासन ने उन्हें लौटा दिया।

श्रद्धालु बोले, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ
फोटो संख्या 17......
बड़ौत। श्रद्धालु दिव्या का कहना है कि इस बार सावन के प्रथम सोमवार को मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ। घर में ही विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की है। गरिमा का कहना है कि सावन के पहले सोमवार को शिवालय खाली रहे, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। मनका का कहना है कि कोरोना वायरस भक्त और भगवान के बीच में दीवार बनकर खड़ा हो गया है। शारंदा देवी का कहना है कि मंदिर नहीं जा सके, लेकिन घर में विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करके उपवास भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed