फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Classes five and rooms only two, how to study

कक्षाएं पांच और कमरे सिर्फ दो, पढ़ाई कैसे हो

Sun, 11 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Classes five and rooms only two, how to study
राजकीय पॉलिटेक्निक कोताना - फोटो : BAGHPAT
कक्षाएं पांच और कमरे सिर्फ दो, पढ़ाई कैसे हो
विज्ञापन

बागपत, दोघट। पांच कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मात्र दो कमरे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को विद्यालय के मैदान में बैठकर पढ़ाया जा रहा है। भीषण गर्मी में छात्र-छात्राआें को खुले में पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है।
निरपुड़ा के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में कक्षा एक से पांचवीं तक 40 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। इन छात्र-छात्राओं को पढ़ाने की जिम्मेदारी दो शिक्षकों पर है। विद्यालय में केवल दो कक्ष हैं। कक्ष के अभाव में शिक्षक कुछ छात्र-छात्राओं को बाहर मैदान में बैठाकर पढ़ाई कराते हैं। गर्मी अधिक होने के कारण छात्रों को मैदान में बैठकर पढ़ाई करने में परेशानी होती है, मगर कक्ष के अभाव के कारण उन्हें मैदान में बैठकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्मी मं सिर्फ बाहर बैठकर पढ़ना ही नहीं पड़ रहा, बल्कि पेयजल की समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है। स्कूल में लगा वाटर कूलर और हैंडपंप भी खराब पड़ा है।
प्रधानाध्यापक अमित कुमार का कहना है कि स्कूल में दो कमरे हैं और पांच क्लास हैं। एक-एक कमरे में दो-दो कक्षा के छात्रों को बैठाकर पढ़ाई कराई जाती है और अन्य बच्चों को मैदान में बैठाकर पढ़ाई कराई जाती है। स्कूल में भवन की कमी के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। स्कूल का हैंडपंप ठीक कराने के लिए ग्राम प्रधान को कहा गया है, जल्द ही पेयजल की समस्या को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन-
छात्र संख्या 60 से कम होने के कारण विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण नहीं कराया जा सकता। गाइड लाइन के अनुसार 60 से कम संख्या के विद्यालयों में दो से अधिक कमरों का निर्माण कराने का प्रावधान नहीं है। - बिजेंद्र बालियान, बीईओ बिनौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed