फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Class 10 student accused of raping sister-in-law

कक्षा दस के छात्र ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने छात्र को लिया हिरासत मे

Wed, 16 Mar 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Class 10 student accused of raping sister-in-law
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छात्र को हिरासत में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नगर निवासी एक विवाहिता ने कक्षा दस में पढ़ने वाले देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसके खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। कोतवाली में पह़ुंचने पर छात्र दहशत के चलते बेहोश हो गया। इस पर पुलिस ने उसे निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया।

नगर निवासी एक विवाहिता मंगलवार शाम कोतवाली पहुंची। वहा उसने देवर के खिलाफ तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि उसका देवर नगर के एक स्कूल में कक्षा दस का छात्र है। वह मंगलवार शाम घर में अकेली थी। सभी लोग काम पर गए हुए थे। उसका देवर घर पर पहुंचा। विवाहिता का आरोप है कि देवर ने घर में उसे अकेला पाकर कमरे में खींच लिया तथा दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया। कोतवाली मे पहुंचते ही छात्र बेहोश हो गया। इससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने उसका नगर के निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है मामले की जांच कराकर उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed