{"_id":"627e9e27fe1eb83bf76d638f","slug":"clashes-between-two-sides-in-kanshi-ram-colony-four-people-injured-baraut-news-mrt5884776129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कॉलोनी में दो पक्षों में संघर्ष, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कॉलोनी में दो पक्षों में संघर्ष, चार लोग घायल
विज्ञापन
बड़ौत की काशीराम कॉलोनी में हंगामा कर रही महिला को समझाते पुलिसकर्मी
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर कराया मामला शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कांशीराम कॉलोनी में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों से दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया। साथ ही घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
कांशीराम कॉलोनी निवासी जरीना और शहनवाज की शुक्रवार को मामूली कहासुनी को लेकर बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। पथराव भी किया। इसमें एक पक्ष से जरीना, मोल्हू और दूसरे पक्ष से शहनवाज व सलीम घायल हो गए। उधर, किसी ने पुलिस को सूचना दी कि कांशीराम कॉलोनी में नमाज पढ़ने को लेकर दो वर्गों के लोगों में संघर्ष हो गया। सूचना पर कोतवाली से पुलिस बल कॉलोनी पहुंचा और दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।