फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   clashes between candidates in Barnava

प्रत्याशियों के बीच झड़प

Thu, 10 Dec 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली Updated Thu, 10 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
clashes between candidates in Barnava
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में बुधवार को बिनौली ब्लॉक में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर प्राय: मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। फर्जी मतदान का प्रयास करने पर रंछाड़ गांव में पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन


शेखपुरा गांव में दो एजेंटों में वोट डालने को लेकर कहासुनी हुई। बरनावा गांव में प्रधान पद के प्रत्याशियों में मामूली विवाद में तीखी नोकझोंक हो गई। बिनौली में आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। दादरी गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में युवकों को पुलिस ने भगाया।
विज्ञापन


वे मतदान केंद्र में जबरन घुसने का प्रयास कर रहे थे।  बिजवाड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में मतदान करने आए मतदाताओं को रोका गया। प्राथमिक पाठशाला माखर की प्राइमरी पाठशाला बूथ नंबर 4 पर प्रात: 8:40 पर 88, बूथ नंबर तीन पर 42, बिजवाड़ा इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर प्रात: 9 बजे बूथ नंबर 262 पर 110, 207 पर 120 मत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजवाड़ा की प्राइमरी पाठशाला पर प्रात: सवा नौ बजे 106 मत पड़ चुके थे। आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना गुलियान में बूथ नंबर 61 पर 50, 62 पर 94, बरनावा के गजराज इंटर कॉलेज में प्रात: 9.30 पर बूथ नंबर 98 पर 200 मत पड़ चुके थे। दाहा के प्राइमरी पाठशाला में बूथ नंबर 7 पर 175 मत पड़े।


कुल मिलाकर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण मतदान रहा। निरपुड़ा के इंटर कॉलेज में दो प्रत्याशियों में विवाद होने पर पुलिस उन्हें उठाकर ले गई। इसके बाद शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed