{"_id":"5eebac7b8ebc3e4324626ee9","slug":"china-burns-effigy-protests-in-village-street-baghpat-news-mrt487059411","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन का पुतला फूंका, गांव-गली में विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन का पुतला फूंका, गांव-गली में विरोध
विज्ञापन
टीकरी में चीन का पूतला फूंकते लोग
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। चीन के साथ सीमा पर हुई झड़प और भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद जिले भर में गुस्सा है। लोगों ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतले फूंके। लोगों ने चीन के उत्पाद का बहिष्कार का आह्वान किया है। शहीद जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
नगर के सोनीपत स्टैंड पर भारतीय जनता पार्टी ने चीन के प्रोडक्ट का बहिष्कार किया। लोगों ने पोस्टर के जरिये चीन के सामान का बहिष्कार करने का संदेश दिया। उन्होंने सरकार से चीन को सबक सिखाने की मांग की। जिला मंत्री विपिन, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, हरिशंकर सैनी, मिंटू चौहान, अखिलेश, सत्येंद्र सुरेंद्र शर्मा, रजत उपाध्याय, अखिलेश मौजूद रहे।
राष्ट्र वंदना चौक पर नगर के युवा मोनू, प्रशांत बिट्टू, गौरव ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रालोद कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धाजलि दी। कार्यकर्ताओं ने लोगों से चीन के सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
चांदीनगर के तिगरी गांव में युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए चीन की वस्तुओं का बहिष्कार करने का संकल्प लेते हुए जन जागरण अभियान चलाया। उन्होंने मोमबत्ती जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन बंसल, दीक्षित बंसल, काले पहलवान, लेखांश, लोकेश फौजी , रोहित, विक्रम मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में विजय मानव के आवास पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुकेश रूहेला, विजय मानव, चौधरी कृष्ण, चौधरी पवन मौजूद रहे। उधर, दीपक जैन, मोनू पहलवान, ऋषभ गर्ग, प्रवीण मित्तल, विष्णु मित्तल उर्फ बंटी ने चीन के सामान का बहिष्कार करने का संकल्प लिया।
दोघट क्षेत्र के टीकरी कस्बे में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला जलाया। कहा कि वीर जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए देश सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने जनता से चीन का सामान न लेने का आह्वान किया। प्रदीप कुमार, नवाब सैफी, अनुराग, इरफान, परवीन वर्मा, संदीप, रिहान, शहजाद सैफी, अखिलेश, अरशद, सत्यम मौजूद रहे।