{"_id":"5ed3f5998ebc3e90240f859c","slug":"children-spit-on-the-health-team-in-pathankot-police-arrived-baghpat-news-mrt4842452145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में स्वास्थ्य टीम पर बच्चों ने थूका, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में स्वास्थ्य टीम पर बच्चों ने थूका, पुलिस पहुंची
विज्ञापन
बड़ौत के पठानकोट मौहल्ले में पुलिस की मौजूदगी में दोबारा सर्वे करती टीम
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में स्वास्थ्य टीम पर बच्चों ने थूका, पुलिस पहुंची
बड़ौत(बागपत)। नगर के पठानकोट मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सर्वे करने पहुंचे टीम पर बच्चों ने थूक दिया। वहीं सर्वे टीम ने कुछ महिलाओं पर भी अभद्रता करने का आरोप लगाया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में सर्वे किया गया। पुलिस-प्रशासन ने मोहल्ले के लोगों को सख्ती के साथ घरों में क्वारंटीन रहने की हिदायत दी।
पठानकोट मोहल्ले में सब्जी आढ़ती कोरोना पॉजिटिव मिला था। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे करने के लिए पहुंची। आरोप है कि एक घर से बच्चों ने टीम पर थूक दिया। सर्वे टीम ने इसकी जानकारी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया। छतों पर खड़े लोगों को भी घरों के अंदर जाने को कहा। सर्वे टीम का कहना था कि वह बच्चों की पहचान नहीं कर पाए। कुछ महिलाओं ने भी अभद्रता की थी। बाद में पुलिस की मौजूदगी में सर्वे कार्य किया गया। इस प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। एसओ अजय शर्मा का कहना है कि पठानकोट में टीम की मदद के लिए पुलिस भेजी गई थी, अभी तक किसी ने शिकायत नहीं की है।
अधिकारियों ने कहा अफवाह
- सीएचसी अधीक्षक डा. विजय कुमार का कहना था कि कि टीम पर थूकने की बात गलत हैै। ऐसा वहां पर कुछ नहीं हुआ। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना है कि थूकने की बात अफवाह है।